हालात

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई, क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि बेंगलुरु से गिरफ्तार

अमेरिका की पॉप सिंगर रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग जैसे मशहूर हस्तियों ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। ग्रेटा ने टूलकिट का जिक्र करते हुए लिखा था कि अगर आप भी मदद करना चाहते हैं तो यह रहा टूलकिट।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बेंगलुरु से ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया कर लिया है। फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन की संस्थापकों में से दिशा रवि की गिरफ्तारी शनिवार को हुई। 4 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने टूलकिट को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि दिशा रवि ने किसानों से जुड़े टूलकिट को एडिट किया और फिर उसमें कुछ चीजें जोड़ीं और उसे आगे शेयर कर दिया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले में हुई हिंसा की जांच कर रही दिल्ली पुलिस टूलकिट मामले की भी पड़ताल कर रही है। पर्यावरण संरक्षक ग्रेटा थनबर्ग ने हाल ही में एक टूलकिट ट्वीट किया था। उन्होंने बाद में टूलकिट को हटा दिया था। जांच में यह दावा किया गया था कि इस टूलकिट का स्क्रीप्ट राइटर एक खालिस्तानी संगठन है। इस मामले में दिल्ली पुलिस पड़ताल कर रही है। टूककिट मामले में दिल्ली पुलिस अब दिशा रवि को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने गूगल और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों से टूलकिट दस्तावेजों में जिन ई-मेल आईडी और यूआरएल का जिक्र किया था, उनकी जानकारी को लेकर सफाई मांगी थी। अमेरिका की पॉप सिंगर रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग जैसे मशहूर हस्तियों ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। ग्रेटा ने टूलकिट का जिक्र करते हुए लिखा था कि अगर आप भी मदद करना चाहते हैं तो यह रहा टूलकिट।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन के मुताबित, सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के दौरान टूलकिट मिला था। इसके लेखक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें किसी का नाम नहीं था, यह सिर्फ टूलकिट को बनाने वालों के खिलाफ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • बिहार: तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर साधा निशाना, पुलिस को बताया ‘शिकारी’

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट में तीन जहाजों में लगी आग, ईरान की आईआरजीसी ने बारूदी सुरंग से टक्कर को बताया वजह

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम