हालात

दिल्ली पुलिस का बांग्ला को ‘बांग्लादेशी भाषा’ बताना अपमान, केंद्र की संकीर्ण मानसिकता को उजागर करता हैः स्टालिन

सीएम स्टालिन ने कहा कि ऐसे बयान अनजाने में की गई गलतियां या चूक नहीं हैं। ये उस शासन की संकीर्ण मानसिकता को उजागर करते हैं जो लगातार विविधता को कमजोर करता है और पहचान को हथियार बनाता है।

दिल्ली पुलिस का बांग्ला को ‘बांग्लादेशी भाषा’ बताना अपमान, केंद्र की संकीर्ण मानसिकता को उजागर करता हैः स्टालिन
दिल्ली पुलिस का बांग्ला को ‘बांग्लादेशी भाषा’ बताना अपमान, केंद्र की संकीर्ण मानसिकता को उजागर करता हैः स्टालिन फोटोः सोशल मीडिया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सोमवार को कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा एक पत्र में बांग्ला को बांग्लादेशी भाषा के रूप में वर्णित करना उसका ‘सीधा अपमान’ है, जो एक संकीर्ण मानसिकता को उजागर करता है और उन्होंने इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन किया।

Published: undefined

सीएम स्टालिन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन दिल्ली पुलिस ने बांग्ला को ‘बांग्लादेशी भाषा’ बताया है। यह उस भाषा का सीधा अपमान है जिसमें हमारा राष्ट्रगान लिखा गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ऐसे बयान अनजाने में की गई गलतियां या चूक नहीं हैं। ये उस शासन की संकीर्ण मानसिकता को उजागर करते हैं जो लगातार विविधता को कमजोर करता है और पहचान को हथियार बनाता है।’’

Published: undefined

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने बांग्ला भाषा के अपमान के खिलाफ आवाज उठा रही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘गैर-हिंदी भाषाओं पर इस हमले के सामने माननीय ममता दीदी पश्चिम बंगाल की भाषा और लोगों की ढाल बनकर खड़ी हैं। वह इस हमले को उचित जवाब दिए बिना नहीं जाने देंगी।’’

Published: undefined

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने तीन अगस्त को एक कथित पत्र में बांग्ला को बांग्लादेशी राष्ट्रीय भाषा के रूप में संदर्भित करने के लिए दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह अपमानजनक, राष्ट्र-विरोधी और असंवैधानिक कृत्य है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!