हालात

दिल्ली पुलिस ने BJP नेता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया, भड़काऊ नारेबाजी मामले में एक्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के मौके पर प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ नारेबाजी की गई थी। बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा और दीपक सिंह समेत 6 नेताओं पर भड़काऊ नारेबाजी का आरोप है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सभी छह लोगों, बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक को हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से दी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के मौके पर प्रदर्शन के दौरान इन सभी लोगों पर भड़काऊ नारेबाजी करने का आरोप है।

जिस कार्यक्रम में भड़काऊ नारे लगे थे उसका आयोजन बीजेपी के प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने किया था। पुलिस ने इस सिलसिले में अश्विनी उपाध्याय को भी हिरासत में लिया है और उन पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पुलिस ने इस मामले की वीडियो के आधार पर दीपक, विनीत क्रांति, पिंकी भैया और उत्तम मलिक की पहचान की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Aug 2021, 10:32 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राज्यसभा में खड़गे बोले- लोकतंत्र में सवाल पूछना हमारा अधिकार, अतीक अहमद के बेटे की रोड एक्सीडेंट में मौत

  • ,
  • लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत का जमानत शर्तों में और ढील देने से इनकार

  • ,
  • NEET पेपर लीक केस: सुप्रीम कोर्ट में 19 अगस्त को अगली सुनवाई, केंद्र के हलफनामे पर जवाब तलब

  • ,
  • 'राहुल गांधी से डर रही है BJP सरकार', प्रयागराज के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की बुकिंग रद्द किए जाने पर कांग्रेस नेता

  • ,
  • तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा बरी करने का फैसला, 2013 यौन उत्पीड़न मामले में ठहराया दोषी