हालात

बृजभूषण सिंह के मामले में दिल्ली पुलिस आज दाखिल कर सकती है चार्जशीट, खेल मंत्री ने पहलवानों को दिया था आश्वासन

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंत्री ने पहलवानों को आश्वासन दिया है कि मामले में 15 जून तक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा, ऐसे में हम इसका पालन करेंगे।

बृजभूषण सिंह के मामले में दिल्ली पुलिस आज चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
बृजभूषण सिंह के मामले में दिल्ली पुलिस आज चार्जशीट दाखिल कर सकती है। फोटोः सोशल मीडिया

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले में आज दिल्ली पुलिस चार्जशीट दाखिल कर सकती है। इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 7 जून को ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान उन्होंने पहलवानों को आश्वासन दिया था कि इस मामले में 15 जून तक आरोपपत्र दाखिल हो जाएगा। खेल मंत्री द्वारा मिले आश्वासन के बाद पहलवानों ने अपने प्रदर्शन को स्थगित कर दिया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंत्री ने पहलवानों को आश्वासन दिया है कि मामले में 15 जून तक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा, ऐसे में हम इसका पालन करेंगे। यानी पुलिस आज इस मामले में आरोपपत्र दाखिल कर सकती है।

अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने 5 अन्य देशों के कुश्ती संघ/महासंघों को पत्र लिखकर बृजभूषण शरण सिंह द्वारा यौन उत्पीड़ीन की कथित घटनाओं के संबंध में जानकारी मांगी है। अब तक जवाब नहीं मिला, दिल्ली पुलिस को इसका इंतजार है। जवाब मिलने के बाद दिल्ली पुलिस पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

टूर्नामेंट के फोटो और वीडियो, मैच के दौरान पहलवान जहां रूकीं थीं उन जगहों की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की अपील करते हुए दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी किया है। इस मामले में विशेष जांच दल ने 180 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। दिल्ली पुलिस की एक टीम यूपी के गोंडा स्थित बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के आवास पर भी गई थी, इस दौरान उनके रिश्तेदारों, सहकर्मियों, घरेलू कर्मचारियों से पूछताछ की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP Election में SIR कितना बड़ा चैलेंज, कैसे निपटेगी कांग्रेस, अजय राय ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सब बताया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने दी 'तबाह' करने की धमकी, ईरानी सेना के जनरल बोले 'ये रणनीतिक हताशा' का संकेत

  • ,
  • ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, कहा- पुरानी वोटर लिस्ट से फिर से मतदान कराया जाए

  • ,
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है दिल्ली: नाबालिग के साथ गैंगरेप से आक्रोश, छात्राओं ने निकाला यूनिटी मार्च