हालात

ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में किया था ट्वीट

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली ग्रेटा थनबर्ग खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। कृषि कानूनों को लेकर स्‍वीडिश मूल की ग्रेटा की ओर से किए गए ट्वीट को लेकर यह एफआईआर दर्ज की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने पर दिल्ली पुलिस ने स्वीडिश किसान जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रेटा पर एफआईआर दर्ज करने की बात सामने आई है। बता दें कि ग्रेटा ने मंगलवार को किसान अंदोलन को समर्थन एक ट्वीट किया था। ग्रेट ने अपने ट्वीट में लिखा "हम भारत में किसान प्रदर्शन के समर्थन में एकजुटता से खड़े हैं।" इसके साथ ही उन्होंने दूसरे ट्वीट में एक डॉक्यूमेंट शेयर किया, जिसमें भारत सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की कार्ययोजना साझा की गई थी और पांच चरणों में दबाव बनाने की बात कही गई। हालांकि बात में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। इस ट्वीट को लेकर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

Published: undefined

गौरतलब है कि मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ करीब ढाई महीने से चल रहा किसान आंदोलन एक बार फिर पूरी रफ्तार में है। किसानों के समर्थन में कई ग्लोबल सेलिब्रिटीज भी उठा रहे हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined