
दिल्ली दंगों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज और सेक्रेटरी इलियास को गिरफ्तार किया है। खबरों में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने परवेज और इलियास को कथित पीएफआई-शाहीन बाग लिंक के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। दोनों पर दिल्ली हिंसा भड़काने के भी आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Published: undefined
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इससे पहले पीएफआई के सदस्य दानिश को गिरफ्तार किया था। दानिश की गिरफ्तारी सीएए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित रूप से दुष्प्रचार करने के आरोप में हुई थी। स्पेशल सेल ने कहा था कि दानिश पीएफआई के काउंटर इंटेलिजेंस विंग का प्रमुख है और शहर में सीएए विरोधी प्रदर्शन में सक्रिय रुप से हिस्सा लेता रहा है। पीएफआई पर नागरिकता संशोधन कानून प्रदर्शन के दौरान लोगों को भड़काने और फंडिंग करने का आरोप हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined