हालात

देश में जारी जनता कर्फ्यू के बीच शाहीन बाग में CAA प्रदर्शनस्थल के पास फेंका गया पेट्रोल बम! देखें तस्वीरें

शाहीन बाग में प्रदर्शनस्थल के पास की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में आग जलता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही मौके से धुआं भी उठता हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कुछ लोग आग को बुझा रहे हैं।

फोटो: तस्वीरें
फोटो: तस्वीरें 

देश भर में जनता कर्फ्यू के बीच दिल्ली के शाहीन बाग से बड़ी खबर सामने आई है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शनस्थल के पास पेट्रोल बम फेंका गया है। प्रदर्शनस्थल के पास पेट्रोल बम फेंकने का दावा प्रदर्शनकारियों ने किया है।

Published: 22 Mar 2020, 11:04 AM IST

शाहीन बाग में प्रदर्शनस्थल के पास की तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में आग जलता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही मौके से धुआं भी उठता हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कुछ लोग आग को बुझा रहे हैं।

Published: 22 Mar 2020, 11:04 AM IST

प्रदर्शनस्थल के पास यह घटना कैसे हुई। किसने पेट्रोल बम फेंका इस बाता खुलासा नहीं हो पया है। घटना के बाद प्रदर्शनकारियों के आरोप पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published: 22 Mar 2020, 11:04 AM IST

फॉरेंसिक जांच टीम और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शनस्थल के पास निरीक्षण किया, जहां आज कथित रूप से पेट्रोल बम फेंके जाने के बाद आग लग गई थी। पूरे मामले की जांच जारी है।

Published: 22 Mar 2020, 11:04 AM IST

गौरतलब है कि इससे पहले प्रदर्शनस्थल के पास फायरिंग हो चुकी है। उस समय प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। ऐसे में एक बार फिर प्रदर्शनस्थल के पास इस तरह की घटना होने से कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सवाल यह कि आखिर पुलिस क्या कर रही थी।

देश भर में जनता कर्फ्यू के बीच शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। महिलाएं प्रदर्शनस्थल पर मौजूद हैं। उनका यह भी कहना है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पीएम मोदी द्वारा बुलाए गए जनता कर्फ्यू को उनका समर्थन है।

Published: 22 Mar 2020, 11:04 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 22 Mar 2020, 11:04 AM IST