हालात

दिल्ली में आज कोरोना से 395 लोगों की गई जान, बना एक दिन में सबसे अधिक मौत का रिकॉर्ड

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहना है कि राजधानी में अब ऑक्सीजन को लेकर पहले जैसी अफरा-तफरी का माहौल नहीं है। हालांकि, मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस आश्वासन के बावजूद अभी भी दिल्ली में बड़ी संख्या में कोरोना रोगी रोज दम तोड़ रहे हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राजधानी दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को दिल्ली सरकार ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना से 395 व्यक्तियों की मौत हुई है। कोरोना के कारण होने वाली मौतों का यह एक नया रिकॉर्ड है। दिल्ली में इससे पहले 1 दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना रोगियों की मौत नहीं हुई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहना है कि राजधानी में अब ऑक्सीजन को लेकर पहले जैसी अफरा-तफरी का माहौल नहीं है। हालांकि, मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस आश्वासन के बावजूद अभी भी दिल्ली में बड़ी संख्या में कोरोना रोगी रोज दम तोड़ रहे हैं।

दिल्ली में गुरुवार को जहां कोरोना से 395 मरीजों की मौत हुई, वहीं, 24,235 नए कोरोना रोगी भी सामने आए। कोरोना की जांच के लिए बीते 24 घंटे के दौरान 73,851 कोरोना टेस्ट किए गए थे। इनमें से 32.82 फीसदी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हीं 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 25,615 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।

दिल्ली में अभी तक कुल 15,772 व्यक्तियों की कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो चुकी है। दिल्ली में फिलहाल 97,977 एक्टिव कोरोना रोगी है। इनमें से 53,440 कोरोना रोगी होम होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। शेष कोरोना रोगियों को विभिन्न निजी और प्राइवेट अस्पतालों के अलावा कोरोना सुविधा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक अहम बैठक बुलाई। बैठक के बाद केजरीवाल ने कहा कि "हमने अगले 3 महीने के अंदर 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी दिल्ली वासियों को वैक्सीन लगाने की एक योजना तैयार की है। हम बहुत बड़े और व्यापक स्तर पर वैक्सीन सेंटर बनाएंगे। 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह वैक्सीनेशन करवाने के लिए आगे आएं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म