हालात

दिल्ली: सौरभ भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ी, आप नेता के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी इलाके की एक रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ी हैं। दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी इलाके की एक रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने IANS को बताया कि जनकपुरी स्थित स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार के मामले में सौरभ भारद्वाज ने कथित तौर पर पीड़िता की पहचान उजागर की। इसके बाद पुलिस ने उन पर एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल, जनकपुरी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Published: undefined

बता दें कि पिछले महीने कथित तौर पर स्कूल परिसर में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। इस पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज देश में सबसे कम उम्र की एक कॉकरोच है- जो मात्र 3 साल की एक बच्ची है। जनकपुरी के एक स्कूल में उसके साथ बलात्कार हुआ। आरोपी स्कूल का 57 वर्षीय वरिष्ठ अधिकारी है।"

इस घटना के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए थे। सौरभ भारद्वाज के अनुसार, पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि स्थानीय एसएचओ और डीसीपी मामले को दबाने के लिए उनपर दबाव बना रहे हैं।

Published: undefined

आप नेता ने कहा कि पीड़िता के माता-पिता एम्स में दोबारा मेडिकल जांच कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस इसके लिए तैयार नहीं है। भारद्वाज ने कहा कि इतनी नन्हीं पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।

उन्होंने पूछा, "पुलिस तीन साल की मासूम का एम्स में मेडिकल कराने को तैयार क्यों नहीं है? स्कूल के वरिष्ठ अधिकारी और आरोपी को कौन बचा रहा है? क्या इस सरकार में हर पीड़िता को न्याय तभी मिलेगा, जब सोशल मीडिया पर भारी बवाल मचेगा?"

इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीते दिनों दिल्ली में विरोध प्रदर्शन भी किया था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined