हालात

दिल्ली में आज से T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत, स्टेडियम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रास्ते रहेंगे बंद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मैच शुरू होने से एक घंटा पहले और खत्म होने के एक घंटे बाद तक जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन किए जाएंगे।

फाइल फोटो: सोशल मीडिया
फाइल फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में आज से ICC पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 का रोमांच शुरू होगा। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले मुकाबले के साथ ही राजधानी में क्रिकेट का माहौल चरम पर है। बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि जाम से बचा जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Published: undefined

इन तारीखों पर होंगे मुकाबले

  • अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला ग्राउंड) में टी-20 विश्व कप के मैच

  • 10 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 16 फरवरी, 18 फरवरी और 1 मार्च 2026 को खेले जाएंगे।

  • इन सभी मैचों के दौरान सुबह 9 बजे से रात 11:30 बजे तक ट्रैफिक पर विशेष नियंत्रण लागू रहेगा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मैच शुरू होने से एक घंटा पहले और खत्म होने के एक घंटे बाद तक जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन किए जाएंगे।

Published: undefined

इन सड़कों पर रहेगा प्रतिबंध

मैच के दौरान भारी वाहनों का आवागमन इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा-

  • बहादुरशाह जफर मार्ग

  • दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग

  • गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड

  • दिल्ली गेट से जेएलएन मार्ग

  • समय के हिसाब से ट्रैफिक अलर्ट

Published: undefined

भीड़ और जाम की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग दिनों के लिए समय तय किए हैं-

  • 10, 16 और 18 फरवरी: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

  • 13 फरवरी और 1 मार्च: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

  • 12 फरवरी: शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक

इन समयों में राजघाट से जेएलएन मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और आईटीओ से दिल्ली गेट तक बहादुरशाह जफर मार्ग सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे।

Published: undefined

स्टेडियम के गेट और एंट्री पॉइंट

  • गेट नंबर 1 से 8: दक्षिणी हिस्सा, प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग से

  • गेट नंबर 10 से 15: पूर्वी हिस्सा, प्रवेश जेएलएन मार्ग (अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास)

  • गेट नंबर 16, 17 और 18: पश्चिमी हिस्सा, प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से

Published: undefined

पार्किंग की पूरी व्यवस्था

लेबल लगे वाहनों के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड के नीचे मुफ्त पार्किंग की सुविधा दी गई है।

वाहन की विंडस्क्रीन पर कार पार्किंग लेबल और वाहन नंबर दिखाना अनिवार्य होगा। बिना लेबल वाले वाहनों को स्टेडियम के आसपास प्रवेश नहीं मिलेगा।

पी-1, पी-2 और पी-3 पार्किंग में एंट्री केवल बहादुरशाह जफर मार्ग से विक्रम नगर कट, शहीद पथ के पास से होगी।

Published: undefined

यहां पार्किंग पूरी तरह बैन

मैच के दिन बहादुरशाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक रिंग रोड पर किसी भी तरह की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। नियम तोड़ने पर वाहन टो किए जाएंगे।

Published: undefined

मेट्रो से जाना सबसे आसान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निजी वाहन की बजाय मेट्रो और बस का इस्तेमाल करें।

स्टेडियम के नजदीकी मेट्रो स्टेशन-

  • दिल्ली गेट: गेट नंबर 4 और 5

  • आईटीओ: गेट नंबर 3, 4 और 5

  • स्टेडियम में इन चीजों पर पाबंदी

Published: undefined

दर्शक स्टेडियम के अंदर

लैपटॉप, कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, बैग, खाने-पीने का सामान, पानी की बोतल, लाइटर, माचिस, चाकू और किसी भी तरह का हथियार नहीं ले जा सकेंगे।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन करने से न सिर्फ जाम से बचा जा सकेगा, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों को बिना परेशानी मैच का आनंद भी मिलेगा।  

Published: undefined

दर्शक स्टेडियम के अंदर

लैपटॉप, कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, बैग, खाने-पीने का सामान, पानी की बोतल, लाइटर, माचिस, चाकू और किसी भी तरह का हथियार नहीं ले जा सकेंगे।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन करने से न सिर्फ जाम से बचा जा सकेगा, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों को बिना परेशानी मैच का आनंद भी मिलेगा।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined