हालात

Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई सूचना के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली जाने वाले कुछ बड़े रास्तों पर गाड़ियों की संख्या को सीमित किया जाएगा इसके अलावा, प्रगति मैदान और भारत मंडपम के आस-पास के इलाके में आम गाड़ियों के आने-जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए कई सड़कों पर ट्रैफिक रूट बदला, या फिर बंद करने ऐलान किया है। इससे पहले पुलिस ने विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) और अति विशिष्ट व्यक्ति (वीवीआईपी) की आवाजाही के कारण शुक्रवार को रात 8:30 बजे तक ट्रैफिक मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

ट्रैफिक पुलिस ने नई सूचना जारी की

ट्रैफिक पुलिस ने 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले एक विस्तृत सूचना जारी किया। सूचना के मुताबिक, प्रतिबंध शनिवार रात 8.15 बजे से 11 बजे तक लागू रहेंगे। इस दौरान मध्य दिल्ली और उसके आसपास महत्वपूर्ण हिस्सों पर ट्रैफिक की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई सूचना के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली (केंद्रीय दिल्ली) जाने वाले कुछ बड़े रास्तों पर गाड़ियों की संख्या को सीमित किया जाएगा और ट्रैफिक को संभालकर निकाला जाएगा। इसके अलावा, प्रगति मैदान और भारत मंडपम के आस-पास के इलाके में आम गाड़ियों के आने-जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी, यानी वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होगी।

ट्रैफिक को निर्दिष्ट स्थानों पर मोड़ दिया जाएगा। साथ ही गाड़ी चालकों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा चिह्नित वैकल्पिक मार्गों का पालन करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है प्रभावित सड़कों में इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, जनपथ, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड, मथुरा रोड और प्रगति मैदान क्षेत्र के आसपास की सड़कें शामिल हैं।

वहीं, शुक्रवार के लिए जारी सूचना के मुताबिक, वीवीआईपी और वीआईपी की आवाजाही के चलते 35 से अधिक सड़कें प्रभावित रहेंगी और 22 स्थानों पर मार्ग परिवर्तन किया जाएगा तथा यह अपराह्न दो बजे से रात साढ़े आठ बजे तक लागू रहेगा।

ये रास्ते रहेंगे प्रभावित

प्रभावित सड़कों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, राजेंद्र सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज़ टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग शामिल हैं।

परामर्श के मुताबिक, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक पर मथुरा रोड और तिलक मार्ग की ओर जाने वाले यातायात को अनुमति नहीं दी जाएगी। वाहनों को बहादुरशाह जफर मार्ग और आईपी मार्ग या दिल्ली गेट की ओर मोड़ दिया जाएगा। राम चरण अग्रवाल चौक (आईटीओ), मीर दर्द चौक और मध्य दिल्ली के आसपास के अन्य स्थलों पर भी इसी तरह के बदलाव लागू किए जाएंगे।

प्रतिबंध कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल चौराहा, वंदे मातरम मार्ग, धौला कुआं, मोती बाग, अफ्रीका एवेन्यू, लोधी रोड, मथुरा रोड और रिंग रोड के आसपास के मार्गों को भी प्रभावित करेंगे।

इन रास्तों पर लगेगा लंबा समय

ट्रैफिक पुलिस ने हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने और जहां भी संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी।

पुलिस ने कहा कि मेट्रो के सभी स्टेशन पूरी तरह से चालू रहेंगे और यातायात पुलिस ने हवाई अड्डे की ओर जाने वाले लोगों से परामर्श अवधि के दौरान मेट्रो का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

परामर्श में कहा गया है कि आपातकालीन और चिकित्सा वाहनों को बाधा मुक्त मार्ग मिलता रहेगा, जबकि आवश्यक सेवाओं को निर्बाध पहुंच की अनुमति दी जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा