
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11 अक्टूबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सुबह 6 बजे से सेंट्रल दिल्ली और लुटियंस जोन के करीब 30 प्रमुख चौराहों, गोलचक्करों, फ्लाईओवर और उनसे जुड़ी सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है। पुलिस के मुताबिक, मौके की स्थिति के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
इसका असर कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, धौला कुआं, आईटीओ और नई दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर पड़ने की आशंका है। ऐसे में इन इलाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा पर निकलने से पहले अपने रूट की योजना बनाने की अपील की है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, निम्नलिखित स्थानों और उनसे जुड़ी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है:
गोलचक्कर शंकर रोड से वंदे मातरम टी-पॉइंट (नई दिल्ली की ओर)
धौला कुआं फ्लाईओवर
गोलचक्कर झंडेवाला
गोलचक्कर पंचकुइयां
गोलचक्कर मंडी हाउस
डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
मिंटो रोड और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग
गुरु नानक चौक
चेम्सफोर्ड रोड से कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल का टी-पॉइंट
भैरों रोड से एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
लोधी रोड फ्लाईओवर
गोलचक्कर नीला गुंबद
मदरसा टी-पॉइंट
गोलचक्कर सम्राट होटल
सरदार पटेल मार्ग और पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
भिकाजी कामा प्लेस अंडरपास
मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा
रिंग रोड और सन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
अशोक रोड और जंतर-मंतर रोड का गोलचक्कर
गोलचक्कर विंडसर पैलेस
टॉलस्टॉय मार्ग और जनपथ क्रॉसिंग
गोलचक्कर रेल भवन
जय सिंह रोड और संसद मार्ग क्रॉसिंग
कनॉट प्लेस आउटर सर्किल से बाराखंबा रोड टी-पॉइंट
गोलचक्कर गोल डाकखाना
गोलचक्कर पटेल चौक
जय सिंह रोड और अशोक रोड टी-पॉइंट
गोलचक्कर आरएमएल अस्पताल
कनॉट प्लेस आउटर सर्किल से संसद मार्ग टी-पॉइंट
इन स्थानों के आसपास जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जा सकता है। इसलिए वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संभावित ट्रैफिक बदलावों को ध्यान में रखें।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) जाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। संभावित जाम और रूट डायवर्जन को देखते हुए लोग अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और समय से कुछ पहले घर से निकलें, ताकि ट्रेन, बस या फ्लाइट छूटने का जोखिम कम हो।
सेंट्रल दिल्ली और लुटियंस जोन में जाने वाले लोगों को निजी वाहनों की जगह दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने और ट्रैफिक जाम से बचने में मदद मिल सकती है।
जिन लोगों को प्रभावित इलाकों से होकर गुजरना है, वे संभव होने पर वैकल्पिक मार्ग चुनें। बाहरी रिंग रोड और अन्य उपयुक्त बाइपास मार्गों का इस्तेमाल करने से व्यस्त चौराहों पर रुकने से बचा जा सकता है। हालांकि, निकलने से पहले संबंधित मार्ग पर लागू ट्रैफिक प्रतिबंधों की जानकारी जरूर ले लें।
11 अक्टूबर यानी आज सेंट्रल और लुटियंस दिल्ली में यात्रा करने वाले लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक एडवाइजरी और ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। डायवर्जन मौके की परिस्थितियों के अनुसार लागू किए जा सकते हैं, इसलिए घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी लेना और यात्रा के लिए पर्याप्त समय रखना जरूरी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए