हालात

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचने की दी सलाह, देर तक चलेगी मेट्रो

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आज दोपहर 12 बजे से लेकर 1:30 बजे तक और रात को मैच खत्म होने के समय स्टेडियम के पास आने से बचें। साथ ही इन रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज दिल्ली में होगा। यह मैच दिल्ली के ऐतिहासिक फिरोजशाह कोटला स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में  दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। जिसको लेकर आज दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आज दोपहर 12 बजे से लेकर 1:30 बजे तक और रात को मैच खत्म होने के समय स्टेडियम के पास आने से बचें।

Published: undefined

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आज दिल्ली के बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट और जेएलएन मार्ग पर बस और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से असफ अली रोड के बीच वाहनों को नहीं आने की सलाह दी है।

Published: undefined

गौरतलब है कि आज के मैच को देखते हुए मेट्रो ने रात में अपना परिचालन समय 30 से लेकर 45 मिनट तक बढ़ा दिया है। क्रिकेट प्रेमियों को आवाजाही और भीड़ को देखते हुए मेट्रो प्रबंधन ने यह फैसला किया है। सभी लाइन पर मेट्रो का परिचालन समय रात में बढ़ाया गया है। वहीं दिल्ली मेट्रो ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वह भीड़ और जाम से बचने के लिए स्टेडियम पहुंचने के लिए मेट्रो का प्रयोग करें।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined