
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने वाली खबर पर दिल्ली पुलिस का बयान आया है। दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा है कि कपिल मिश्रा को कोई भी सुरक्षा नहीं दी गई है। इससे पहले खबर आई थी कि कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है।
Published: 03 Mar 2020, 10:23 AM IST
यह वही कपिल मिश्रा हैं, जिनके ऊपर दिल्ली दंगे को भड़काने समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने भड़काऊ बयान देने के लिए कपिल मिश्रा पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस से फैसला लेने को कहा था। बावजूद इसके कपिल मिश्रा एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
Published: 03 Mar 2020, 10:23 AM IST
बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में बीजेपी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर याचिका दर्ज की गई है। इस याचिका में कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा समेत कई बीजेपी नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। 26 फरवरी को सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी, जिसमें उन्होंने तीनों बीजेपी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि इन तीनों नेताओं के भड़काऊ बयानों के चलते ही दिल्ली हिंसा का शिकार हुई और लोगों की जान गई।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा पर पुलिस को फटकार लगाने वाले जस्टिस मुरलीधर का तबादला, अब चीफ जस्टिस डी एन पटेल करेंगे सुनवाई
Published: 03 Mar 2020, 10:23 AM IST
सुनवाई के दौरान जस्टिस मुरलीधर ने सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से तीखे सवाल किए थे और दिल्ली पुलिस इन नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने के लिए फैसला लेने को कहा था। शाम होते-होते जस्टिस मुरलीधर का ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया गया था। 27 फरवरी को जब इस मामले की सुनवाई हुई तो कोर्ट से सरकार ने कहा था कि तीनों नेताओं पर केस दर्ज करने का यह सही समय नहीं है। इसके बाद मामले की सनवाई 13 अप्रैल तक के लिए टाल दी गई थी।
Published: 03 Mar 2020, 10:23 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 03 Mar 2020, 10:23 AM IST