हालात

दिल्ली के विवेक विहार में बड़ा हादसा, इमारत में AC ब्लास्ट, 9 लोगों की गई जान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार देर रात एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है।

एसी ब्लास्ट से लगी आग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। इससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई है।

देर रात मिली सूचना

फायर ब्रिगेड को देर रात 3 बजकर 47 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 14 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए।

प्रशासन का बयान, राहत-बचाव जारी

शाहदरा जिले के डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे