हालात

मौसम का 'रेड अलर्ट': दिल्ली में तूफान बारिश-ओलों का खतरा, बंगाल-पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट, लू पर ब्रेक

दिल्ली में रेड अलर्ट के बीच तेज आंधी, बारिश और ओलों की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच देशभर में सियासी तापमान भले चरम पर हो, लेकिन मौसम ने अचानक करवट लेकर राहत के संकेत दे दिए हैं। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 मई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात गंभीर माने जा रहे हैं।

Published: undefined

दिल्ली में आंधी, ओले और भारी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक दिल्ली में जारी रेड अलर्ट “टेक एक्शन” श्रेणी का है, यानी लोगों को तुरंत सतर्क रहने की जरूरत है। विभाग ने गरज के साथ बिजली चमकने, ओले गिरने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

आउटर नॉर्थ, नॉर्थवेस्ट, वेस्ट, साउथवेस्ट, नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्से, सेंट्रल, नॉर्थईस्ट और शाहदरा में रेड अलर्ट जारी है। वहीं साउथ, साउथईस्ट और नॉर्थ दिल्ली के अन्य हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

Published: undefined

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, तापमान में गिरावट

बीती रात से ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मई के पहले 10 दिनों तक लू की वापसी के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Published: undefined

बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली के अलावा सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूरे पूर्वोत्तर भारत में 5 मई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर अत्यधिक बारिश भी संभव है।

दक्षिण बंगाल के बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना समेत कई जिलों में 4 मई को आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। लगभग पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

Published: undefined

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तट के मछुआरों को 4 मई तक समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है। मौसम के बिगड़े हालात के चलते समुद्री गतिविधियां खतरनाक हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतने को कहा गया है।  

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined