हालात

दिल्ली में आज फिर मेहरबान रहेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश के आसार, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

IMD के मुताबिक, 7 जुलाई को दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना जताई है।

दिल्ली में बारिश के आसार
दिल्ली में बारिश के आसार फोटो: सोशल मीडिया

दिल्ली में आज को भी मौसम राहत भरा रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। मंगलवार सुबह और दोपहर के अलावा शाम या रात के समय भी बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Published: undefined

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और दक्षिण-पूर्वी दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सुबह या दोपहर के समय शहर के कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद शाम या रात में बारिश का एक और दौर आ सकता है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

Published: undefined

अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक दिल्ली के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

Published: undefined

सोमवार को ऐसा रहा मौसम

सोमवार (6 जुलाई) को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की घटनाएं दर्ज की गईं। इससे लोगों को कुछ समय के लिए उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि, अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था। इस दौरान राजधानी में पूर्वी हवाएं चलीं।

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं, अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 53 फीसदी दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined