
देश की राजधानी दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। सोमवार को राजधानी में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी करते हुए ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में हवा की रफ्तार झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
Published: undefined
सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 67 से 41 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड किया गया। दिनभर बादलों के छाए रहने से लोगों को तेज धूप और उमस से कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी लगभग इसी तरह के मौसम का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार राजधानी में दिनभर बादल बने रह सकते हैं। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Published: undefined
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में मंगलवार को हल्की धूप के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर से पहले बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों के दौरान यह 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
Published: undefined
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार सुबह 6:15 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 154 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। वहीं एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का AQI 138, गुरुग्राम का 135, गाजियाबाद का 128, ग्रेटर नोएडा का 132 और नोएडा का 127 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI स्तर 100 से ऊपर और 200 के बीच बना हुआ है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined