हालात

CAA: जामिया में प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ नया साल मनाएंगे अभिनेता जीशान, कई हस्तियां हो सकती हैं शामिल

बॉलीवुड अभिनेता जीशान अय्यूब ने दिल्ली के लोगों के नाम एक संदेश में कहा है कि दिल्ली के दोस्तों, क्यूं ना नया साल शाहीन बाग में मनाया जाए, मैं वहीं रहूंगा, आप लोग भी आएं। बॉलीवुड के कई अभिनेता इस बार नया साल सीएए का विरोध कर रहे छात्रों के बीच मना सकते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड फिल्मों के कई अभिनेता इस बार नया साल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर रहे छात्रों के बीच मना सकते हैं। इनमें से एकस नाम जीशान अय्यूब का है। जीशान ने एक जनवरी का पूरा दिन जामिया और शाहीन बाग में सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच बिताने का फैसला किया है। रईस, तनु वेड्स मनु रिटर्न, जन्नत और ट्यूबलाइट जैसी दो दर्जन से अधिक फिल्मों में काम कर चुके जीशान ने दिल्ली के लोगों के नाम एक संदेश में कहा है, “दिल्ली के दोस्तों, क्यूं ना नया साल शाहीन बाग में मनाया जाए, मैं वहीं रहूंगा, आप लोग भी आएं।”

जीशान ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वह दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा था कि सरकार को छात्रों से, पढ़ने-लिखने वालों से, किताबों से और लाइब्रेरी से नफरत है।

जीशान से पहले फरहान अख्तर और जावेद जाफरी ने खुलकर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया था। अभिनेता और टीवी पर क्राइम शो की एंकरिंग करने वाले सुशांत सिंह ने भी नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया है। हालांकि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे छात्रों के बीच अभी तक सिर्फ जीशान अय्यूब ही पहुंचे हैं।

जीशान दिल्ली विश्वविद्यालय के अलावा जामिया, शाहीन बाग, जोर बाग समेत कई अन्य स्थानों पर सीएए विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेंगे। जीशान के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे जामिया छात्रों के बीच जाने वाले हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश