हालात

जब मचा हंगामा, तो अमित शाह से जुड़े सवाल वापस आ गए राज्यसभा की वेबसाइट पर

वित्त मंत्रालय द्वारा दिए गए जवाब से आरटीआई के जरिये मिली यह जानकारी भी पुख्ता हो जाती है जिसमें यह सामने आया था कि नोटबंदी के 5 दिनों के भीतर अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक में लगभग 745 करोड़ रुपए मूल्य के 500 और 1000 के प्रतिबंधित नोट जमा हुए थे और जहां बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह निदेशक थे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  राज्यसभा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी 

आम लोगों और समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज शेखर द्वारा आवाज उठाने के बाद नोटबंदी से जुड़े उन सवालों को जवाब सहित वापस राज्यसभा की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है जिन्हें उन्होंने संसद में पूछा था। इससे पहले खबर आई थी कि उन सवालों को राज्यसभा की वेबसाइट से हटा लिया है जिनमें उन सरकारी और जिला सहकारी बैंकों की जानकारी मांगी गई थी जहां नोटबंदी के बाद सबसे अधिक प्रतिबंधित नोट जमा हुए थे। यह भी पूछा गया था कि किस बैंक में कितने रुपए जमा हुए।

सवाल था, “क्या यह आरटीआई जानकारी सही है कि नोटबंदी के 5 दिनों के भीतर अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक में लगभग 745 करोड़ रुपए मूल्य के 500 और 1000 के प्रतिबंधित नोट जमा हुए थे। अगर हां तो विवरण दें।” उस बैंक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह निदेशक थे।

यह भी पूछा गया कि क्या सरकार ने कथित तौर पर जमा हुए इस पैसे को लेकर जांच की और अगर नहीं तो ‘भ्रष्ट और काल धन जमा करने वालों को बचाने’ का क्या कारण है। यह सारे सवाल नाटकीय रूप से राज्यसभा की वेबसाइट से गायब हो गए थे।

वित्त मंत्रालय द्वारा दिए गए जवाब से आरटीआई के जरिये मिली यह जानकारी भी पुख्ता हो जाती है जिसमें यह सामने आया था कि नोटबंदी के 5 दिनों के भीतर अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक में लगभग 745 करोड़ रुपए मूल्य के 500 और 1000 के प्रतिबंधित नोट जमा हुए थे और जहां बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह निदेशक थे।

इस मामले को लेकर आरटीआई आवेदन दाखिल करने वाले मनोरंजन रॉय ने पूरे घटनाक्रम पर कहा, “जिस तरह सवालों को राज्यसभा की वेबसाइट से हटा लिया गया और फिर बाद में उन्हें वापस अपलोड करना पड़ा, वह बताता है कि बीजेपी सरकार को कई मुद्दों पर जवाब देना जरूरी है। इससे यह भी साबित होता है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बीजेपी नेताओं को नोटबंदी से सीधे तौर पर फायदा हुआ था।”

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और समाजवादी पार्टी सांसद नीरज शेखर ने नेशनल हेरल्ड को बताया था कि उन्हें सरकार से लिखित जवाब प्राप्त हुआ है लेकिन वे नहीं जानते कि क्यों ये सवाल वेबसाइट से हटा दिए गए हैं, “मैंने इस बात राज्यसभा सचिव के नोटिस में ला दिया है और कहा कि जवाब को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाए।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!