हालात

'आप सरकार और MCD के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के मामले बेकाबू', कांग्रेस ने साधा निशाना

दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश कांग्रेस ने एमसीडी और दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, यह गंभीर चिंता का विषय है कि डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, पिछले की तुलना में इस हफ्ते दुगने मामले सामने आए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश कांग्रेस ने एमसीडी और दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, यह गंभीर चिंता का विषय है कि डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, पिछले की तुलना में इस हफ्ते दुगने मामले सामने आए हैं। इस समस्या से निपटने के लिए एमसीडी और दिल्ली सरकार को अहम कदम उठाने के बजाय वे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं।

इससे पहले भी एमसीडी और दिल्ली सरकार की एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और गैर जिम्मेदाराना रवैय अपनाने का आरोप लगा चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर और रुका हुआ पानी मच्छरों के प्रजनन के मुख्य कारण है और एमसीडी के फॉगिंग और दवाई का छिड़काव नहीं करने से शहर में मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही जिससे डेंगू और मलेरिया का खतरा और अधिक बढ़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में डेंगू का उचित इलाज और मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को उचित और महंगे ईलाज के लिए मजबूरन निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।

कांग्रेस दिल्ली में जब सत्ता में थी तो उस वक्त शहर को साफ रखने के लिए बीजेपी-शासित एमसीडी के साथ मिलकर काम किया था और त्योहारों के मौसम से पहले और दौरान व्यापक फॉगिंग को अंजाम दिया गया था ताकि वेक्टर जनित संक्रमणों को रोका जा सके, लेकिन इस तरह के समन्वित कार्य और साथ मिलजुलकर काम करने का जज्बा नगर निगम और दिल्ली सरकार में दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स