
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को राज्य के 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया, जिसमें गृह, वित्त जैसे सभी खास मंत्रालय सहयोगी बीजेपी के खाते में गए हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार मुख्यमंत्री शिंदे शहरी विकास, आईटी, जीएडी, पीडब्ल्यूडी (सार्वजनिक परियोजनाएं), परिवहन और अन्य विभागों को संभालेंगे।
Published: undefined
वहीं बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह, वित्त और योजना, कानून और न्याय, जल संसाधन, ऊर्जा, आवास और अन्य विभाग दिए गए हैं। जून में शपथ लेने के बाद हाल में एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। बीजेपी और शिंदे गुट के 9-9 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। हालांकि टीम में अब तक कोई महिला नहीं है।
Published: undefined
आज के कैबिनेट आवंटन में राधाकृष्ण विखे पाटिल को राजस्व, पशुपालन और डेयरी, सुधीर मुनगंटीवार को वन, सांस्कृतिक मामले और मत्स्य पालन, चंद्रकांत पाटिल को उच्च, तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य, शंभूराज देसाई को राज्य उत्पाद शुल्क विभाग मिला।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined