हालात

हाथरस गैंगरेप: परिजन रोते-बिलखते रहे, मना करते रहे, पुलिस ने जबरन आधी रात को पीड़िता का करा दिया अंतिम संस्कार

पीड़िता शव एंबुलेंस में हाथरस पहुंचा तो बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर ही लेट गए। लोग इस बात पर अड़ गए थे कि अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों की पुलिस से धुक्का-मुक्की भी हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की पुलिस ने जबरन हाथरस गैंरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार आधी रात को करा दिया है। देर रात करीब एक बजे पीड़िता का शव एंबुलेस में दिल्ली से हाथरस में उसके गांव पहुंचा। ग्रामीणों और परिजनों ने भारी विरोध किया। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और भारी विरोध के बीच पीड़िता का अंतिम संस्कार कराने के लिए लेकर चली गी। तनाव को देखते हुए इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिसबल की पहले से ही तैनाती की गई थी।

बताया जा रहा है कि जब पीड़िता शव एंबुलेंस में पहुंचा तो बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर ही लेट गए। लोग इस बात पर अड़ गए थे कि अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। इस बची ग्रामीणों की पुलिस से धुक्का-मुक्की भी हुई।

Published: 30 Sep 2020, 8:52 AM IST

बताया जा रहा है कि एसपी और डीएम पीड़िता के पिता को अंतिम संस्कार के लिए राजी कराने में जुटे हुए थे। पीड़िता की मां ने रोते हुए पुलिस से कहा कि बच्ची के शव को एक बार घर जाने दीजिए। लेकिन पुलिस इसके लिए राजी नहीं हुई। पुलिस अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को समझाने की कोशिश में लगी रही। आखिरकार जब परिजन नहीं माने तो जबरन पुलिस ने पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया।

Published: 30 Sep 2020, 8:52 AM IST

परिजन पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। जल्दबाजी में परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी नहीं थे। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके बाद लोगों का गुस्सा देखने को मिला। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लोग सड़क पर उतर आए थे। पीड़िता के परिवार ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़िता के भाई का आरोप है कि एफआईआर के लिए उन्हें 8-10 दिन तक इंतजार करना पड़ा था। पुलिस एक आरोपी को पकड़ती थी और दूसरे को छोड़ देती थी। काफी विरोध-प्रदर्शन के बाद आरोपियों को घटना के 10-12 दिन बाद पकड़ा गया।

वहीं, डीएम ने कहा, “रात को करीब 12:45 बजे शव लाया गया, मेरी पिता और बेटे से बात हुई थी और उन्होंने सहमति दी थी कि रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए। करीब एक से सवा घंटे शव वाहन इनके घर पर खड़ा रहा और परिजन वहां पर उपस्थित थे (जब अंतिम संस्कार किया गया)। करीब 3 बजे अंतिम संस्कार किया गया।”

Published: 30 Sep 2020, 8:52 AM IST

पीड़िता के भाई का आरोप है कि घटना के बाद पुलिसवालों ने एंबुलेंस तक नहीं मंगाई थी। बहन जमीन पर लेटी हुई थी। पुलिसवालों ने कह दिया था कि इन्हें यहां से ले जाओ। पुलिस ने कहा था कि यह बहाने बनाकर लेटी हुई है। हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में बूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर की सुबह युवती अपनी मां के साथ खेत में चारा लाने गई थी। इसी बीच गांव के ही चार युवक उसे खींचकर बाजरे के खेत में ले गए। जहां उन चारों ने उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। आरोपियों ने लड़की को बुरी तरह पीटा और मरा हुआ छोड़कर फरार हो गए।

Published: 30 Sep 2020, 8:52 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Sep 2020, 8:52 AM IST

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा