हालात

देशभर में उगते सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, छठ महापर्व का हुआ समापन

देशभर के लाखों तालाबों और घाटों पर श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इस अवसर पर बिहार की राजधानी पटना में पटना कॉलेज घाट पर बड़ी संख्या देखी गई। इस दौरान घाट पर कड़ी सुरक्षा की गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उगते सूर्य को श्रद्धालुओं ने आज अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय पर्व छठ महापर्व का समापन हो गया। देशभर में सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए नदियों के घाटों और तलाबों पर जनसैलाब उमड़ा। गुरुवार को सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। छठ पूजा के आखिरी दिन को उषा अर्घ्य का दिन भी कहा जाता है। इसे पारण भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रत का पारण किया जाता है।

देशभर के लाखों तालाबों और घाटों पर श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इस अवसर पर बिहार की राजधानी पटना में पटना कॉलेज घाट पर बड़ी संख्या देखी गई। इस दौरान घाट पर कड़ी सुरक्षा की गई थी।

वहीं, झारखंड में चार दिवसीय छठ पूजा के अंतिम दिन रांची के हटनिया तालाब में श्रद्धालुओं ने की सूर्य देव की पूजा। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए उमड़े।

देश की राजधानी दिल्ली में भी श्रद्धालुओं ने छठ महापर्व के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना 36 घंटे लंबा व्रत तोड़ा। यहां यमुना के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देखे गए। आरके पुरम, रोहिणी और मुनिरका समेत दिल्ली के अनेक हिस्सों में लाखों श्रद्धालुओं ने छठ पर्व पर सूर्य देवता का नमन किया। कालिंदी कुंज में यमुना घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी छट की छटा देखी गई। कोलकाता के ताकता घाट पर उगते सूरज को अर्घ्य देकर भक्तों ने अपना 36 घंटे का उपवास तोड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 11 Nov 2021, 9:09 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल