हालात

राहुल गांधी ने PC में कहीं भी बीजेपी का नाम नहीं लिया, फिर EC की जगह BJP क्यों उछल कूद कर रही है?: पवन खेड़ा

पवन खेड़ा ने कहा कि बात चुनाव आयोग की हो रही है तो अनुराग ठाकुर क्यों आ गए हमने क्या उनका नाम लिया या बीजेपी या पीएम मोदी का नाम लिया। हमने तथ्यों पर चुनाव आयोग से सवाल किए हैं और तथ्यों पर जवाब चुनाव आयोग देगा। तो बीजेपी क्यों उछल कूद कर रही है।"

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "...मुझे बताए कि पूरे प्रेस वार्ता में राहुल गांधी ने कही भी बीजेपी का नाम क्या लिया है? फिर बीजेपी मैदान में क्यों आ गई, बात चुनाव आयोग की हो रही है तो अनुराग ठाकुर क्यों आ गए हमने क्या उनका नाम लिया या बीजेपी या पीएम मोदी का नाम लिया..हमने तथ्यों पर चुनाव आयोग से सवाल किए हैं और तथ्यों पर जवाब चुनाव आयोग देगा। तो बीजेपी क्यों उछल कूद कर रही है.."

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ बीजेपी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अलंद में मतदाता सूची से वोट डिलीशन की जांच कर रही सीआईडी ने पिछले 18 महीनों में चुनाव आयोग को 18 पत्र भेजे, लेकिन आयोग ने कोई अहम जानकारी साझा नहीं की। खड़गे ने दावा किया कि चुनाव आयोग की यह चुप्पी उन असली दोषियों तक पहुंचने में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 'वोट चोरी' का काम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार में संरक्षण हो रहा है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से कई लोगों के नाम काट दिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: अपने कैरियर को लेकर रवींद्र जडेजा ने दिया बड़ा अपडेट और टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने से मांजरेकर हैरान

  • ,
  • यूपीः बीजेपी की महिला विधायक को मंदिर में पूजा नहीं करने दिया गया, बोलीं- हम पासी समाज से हैं, इसलिए हुआ भेदभाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • सिनेजीवन: रवि दुबे ने 'रामायण' की टीम के साथ पोस्ट की तस्वीर और अहाना कुमरा ने परिवार संग किए काशी विश्वनाथ के दर्शन

  • ,
  • स्कूलों में 'नो-एंट्री' पर आर-पार: मानसून सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट, विधानसभा के बाहर धरना