हालात

अदालत में टूटी 'टूलकिट' बनाने वाली दिशा रवि, कहा- सिर्फ संपादित किया था, पुलिस ने कहा सरकार के खिलाफ थी साजिश

पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने जिस टूलकिट को शेयर किया था, उसे बेंग्लुरु से गिरफ्ता जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि ने तैयार किया था। यह आरोप दिल्ली पुलिस ने लगाया है। हालांकि दिशा रवि ने कोर्ट में कथित तौर पर बताया कि उसने इसके सिर्फ दो वाक्यों को संपादित किया था।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

दिल्ली की एक अदालत ने रविवार को किसानों के विरोध से संबंधित 'टूलकिट' साझा करने के आरोप में गिरफ्तार 21 वर्षीया जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को पांच दिनों के लिए पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में भेज दिया। दिशा को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बेंगलुरु के सोलादेवनाहल्ली इलाके से गिरफ्तार किया था। वह 'फ्राइडे फॉर फ्यूचर' कैम्पेन के संस्थापकों में से एक हैं और उसने कथित रूप से 'टूलकिट' को संपादित किया और इसे सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड किया।

Published: undefined

दिशा रवि को पहले दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। उसकी हिरासत की मांग करते हुए, दिल्ली पुलिस ने अदालत से कहा, "यह भारत सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश है।" बताया जाता है कि आरोपी अदालत कक्ष में टूट गई और उसने ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट देव सरोहा को बताया कि उसने टूलकिट नहीं बनाया है, लेकिन केवल '3 फरवरी को दो को संपादित' किया था।

दिल्ली पुलिस ने टूलकिट बनाने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए, 120-ए और 153-ए के तहत राजद्रोह, आपराधिक षड्यंत्र और समूहों के बीच घृणा को बढ़ावा देने के आरोप में 4 फरवरी को एफआईआर दर्ज की थी। टूलकिट को अंतर्राष्ट्रीय जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी साझा किया था।

Published: undefined

पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी के आसपास किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं, जिसमें लालकिले के पास हिंसा भी शामिल है, इन सबका टूलकिट में विस्तृत रूप से 'एक्शन प्लान' के तौर पर जिक्र है। पुलिस ने कहा कि इसे बनाने वालों की मंशा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक समूहों के बीच असहमति पैदा करने और केंद्र सरकार के खिलाफ असहमति को प्रोत्साहित करना था और इसका उद्देश्य भारत के खिलाफ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक युद्ध छेड़ना था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: सोनम वांगचुक जंतर मंतर पहुंचे, अय्यर T20 के नए कप्तान, सूर्यवंशी की भी सीनियर टीम में एंट्री

  • ,
  • 'धर्मेंद्र प्रधान का पद पर बने रहना सत्ता की उनकी 'निर्लज्ज लालसा' को दर्शाता है', जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री को जमकर घेरा

  • ,
  • सूर्या की छुट्टी, अय्यर T20 के नए कप्तान, सूर्यवंशी की भी एंट्री, आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान

  • ,
  • मालवीय नगर अग्निकांड: पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार

  • ,
  • अगर परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा तो..., लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर बेटी रोहिणी ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी