हालात

पेट्रोल-डीजल के दाम पर एनडीए में आई तल्खी, अकाली दल ने बीजेपी को दिखाए तेवर, गठबंधन पर आफत

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने आज कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। साथ ही फसलों के एमएसपी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अगर केंद्र ने इस मुद्दे पर कोई कदम नहीं उठाया तो अकाली किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मणिपुर के बाद अब पंजाब में भी एनडीए गठबंधन के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगी- शिरोमणी अकाली दल ने किसानों की समस्याओं और डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर अपने तेवर कड़े कर लिये हैं। यहां तक कि अकाली दल ने इस मुद्दे पर एनडीए से अलग होने की धमकी तक दे दी है। इसे देखते हुए बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

पंजाब सरकार द्वारा किसानों की समस्या पर आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। बादल ने कहा कि अगर पंजाब सरकार डीजल पर 10 रुपये कम कर दे, तो वो पंजाब की सभी पार्टियों के साथ मिलकर टैक्स कम करवाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में धरना देने को तैयार हैं।

इसके साथ ही फसलों की एमएसपी के मुद्दे पर धमकी देते हुए बादल ने कहा अगर केंद्र ने इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो अकाली दल न तो गठबंधन की परवाह करेगा और न ही सरकार में भागीदारी की। उन्होंने यहां तक कहा कि अकाली दल किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार है। मंत्री पद और गठबंधन हमारे लिए किसानों से बढ़कर नहीं है। हम कोई भी कुर्बानी दे सकते हैं।

अकाली दल के ताजा तेवर से सकपकाई बीजेपी अभी संभल कर प्रतिक्रिया दे रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि अकाली दल हमारा सबसे विश्वसनीय सहयोगी है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है और आगे भी सहयोगियों की भावना का समुचित ध्यान रखा जाएगा।

इसके साथ ही बीजेपी ने अपनी मजबूरियां भी गिना दी। बीजेपी नेता ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के मुख्य कारण उस पर राज्य सरकारों द्वारा लगाया गया वैट है। बीजेपी प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों से आय का 39 फीसदी राज्य सरकारों को जाता है। केन्द्र सरकार गरीब कल्याण के लिए अनेक प्रकार की योजना चला रही है। सरकार के पास कोई लिक्विडिटी सपोर्ट नही है।

जाहिर है एक ओर बीजेपी सहयोगी दलों के भावना की कद्र करने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर अपनी मजबूरी भी गिना रही है। लेकिन इन सब के बीच खबर है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल को साधना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक डैमेज कंट्रोल की कोशिशें दोनों तरफ से शुरू हो गई हैं, ताकि पंजाब में मणिपुर जैसी स्थिति से बचा जा सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी