हालात

मध्य प्रदेश के मुरैना में जुलूस के दौरान डीजे की आवाज को लेकर विवाद, गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत

मुरैना के उप संभागीय मजिस्ट्रेट सीबी प्रसाद ने बताया कि डीजे की आवाज को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हिंसक हो गई और एक लड़के ने गोलियां चला दीं, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर निकाले गए जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिंगोना खुर्द गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे हुई।

मुरैना के उप संभागीय मजिस्ट्रेट सीबी प्रसाद ने पीटीआई-भाषा को बताया कि डीजे की आवाज को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हिंसक हो गई और एक लड़के ने गोलियां चला दीं, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

Published: undefined

उन्होंने कहा, "10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह नहीं कहा जा सकता कि विवाद आंबेडकर जयंती के जुलूस को लेकर था। यह डीजे की आवाज को लेकर था।"

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में संजय पिप्पल (26) नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार, झड़प में शामिल दोनों समूहों के सदस्य जाटव और गूजर समुदाय के थे।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा