हालात

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर इंग्लैंड से डरावनी रिपोर्ट! बढ़ते मामलों के बीच जानें भारत में कैसे हैं हालात?

देश में कोरोना के 594 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2669 हो गए हें। सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन.1 ने भारत समेत दुनियाभर के देशों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस वेरिएंटे के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस वेरिएंट के भारत में 26 मामले सामने आ चुके हैं। इससे कई मरीजों की जान भी जा चुकी है।

भारत में कैसे हैं हालात?

भारत में जो 26 मामले सामने आए हैं, उनमें 19 मामले गोवा में, 4 राजस्थान में और केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है।  गोवा में जेएन.1 सब-वेरिएंट के सभी 19 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मरीजों से लिए गे सैंपलक की जब जीनोम सीक्वेंसिंग की गई, तो इस वेरिएंट के बारे में जानकारी मिली। गोवा के महामारी विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत सूर्यवंशी ने बताया कि जेएन.1 वेरिएंट वाले मरीजों में हल्के लक्षण थे और अब वे ठीक हो गए हैं।

राजस्थान में भी यह वेरिएंट दस्तक दे चुका है। जैसलमेर में जेएन.1 सब-वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। जयपुर में गुरुवार को दो अन्य मामले रिपोर्ट किए गए।

देश में कोरोना के 594 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2669 हो गए हें। सबसे ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए गए हैं।

इंग्लैंड से परेशान करने वाली रिपोर्ट

ब्लूमबर्म की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में 24 लोगों में हर एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है। लंदन कोरोना से बुरी तरह से प्रभावित इलाकों में शुमार है, जहां जेएन.1 वेरिएंट तेजी से फैल रहा है।

ब्रिटेन के 'हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी' और 'ऑफिस ऑफ नेशनल स्टैटिक्स' की ज्वाइंट रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना का सबसे ज्यादा शिकार 18 से 44 साल के लोग हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना बढ़ने की वजह ठंडा तापमान, छोटे दिन और सर्दियों के मौसम में लोगों का घुलना-मिलना बताया गया है।

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में कोविड के फैलने की दर 4.2 प्रतिशत है। वहीं, लंदन में यह 6.1 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम