हालात

डॉक्टर रेप-हत्याकांड: प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर और बंगाल सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा, प्रदर्शनकारियों का अनशन जारी

अधिकारियों के साथ बुधवार रात को हुई वार्ता को "अब तक की सबसे निराशाजनक वार्ता" करार दिया। बता दें कि नौ प्रतिनिधि 100 घंटे से अधिक समय से आमरण अनशन पर बैठे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर ने पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार रात को हुई वार्ता को "अब तक की सबसे निराशाजनक वार्ता" करार दिया। बता दें कि नौ प्रतिनिधि 100 घंटे से अधिक समय से आमरण अनशन पर बैठे हैं।

दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि उन्हें "मौखिक आश्वासन" के अलावा राज्य सरकार से कुछ भी ठोस नहीं मिला, क्योंकि सरकार ने स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार और मेडिकल कॉलेज परिसरों के भीतर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने संबंधी उनकी मांगों पर लिखित निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया।

राज्य भर के मेडिकल कॉलेज के लगभग 20 प्रतिनिधियों ने साल्ट लेक में राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय 'स्वास्थ्य भवन' में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व मुख्य सचिव मनोज पंत, गृह सचिव नंदी मुखर्जी और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी