हालात

दान चोरी मामलाः राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति की घोषणा की

कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा कि सेवानृवित न्यायाधीश प्रदीप कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हवारे (श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष) की तीन सदस्यीय समिति उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी और तीन नाम देगी।

दान चोरी मामलाः राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति की घोषणा की
दान चोरी मामलाः राम मंदिर ट्रस्ट ने सीईओ के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति की घोषणा की फोटोः IANS

राम मंदिर में दान चोरी मामले पर छिड़े विवाद के बीच सोमवार को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई, जिसमें ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के चयन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति की घोषणा की गई।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हमने न्यायाधीश (सेवानृवित) प्रदीप कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हवारे (श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष) की तीन सदस्यीय समिति नियुक्त की। यह समिति उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी और हमें चुनने के लिए तीन नाम देगी।’’

Published: undefined

गोविंद देव गिरि ने सोमवार को अयोध्या में ट्रस्ट की एक मैराथन बैठक के बाद कहा, ‘‘यह काम कोई एक व्यक्ति नहीं करेगा, बल्कि अनुभवी लोगों की एक समिति करेगी।’’ ट्रस्ट की बैठक से पहले, विश्व हिंदू परिषद ने ट्रस्ट के मामलों के प्रबंधन के लिए एक सीईओ का पक्ष लिया था और उम्मीद जताई थी कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

Published: undefined

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोमवार को हुई करीब तीन घंटे लंबी आपात बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। ट्रस्ट ने चंपत राय की जगह ट्रस्टी कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चोरी की घटना को 'लज्जाजनक' बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक ट्रस्ट कोई ढिलाई नहीं बरतेगा और पूरे मामले की निगरानी के लिए एक समिति भी गठित की गई है।

Published: undefined

बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा कि चढ़ावा चोरी की घटना पूरे ट्रस्ट और रामभक्तों के लिए अत्यंत पीड़ादायक और लज्जाजनक है। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ट्रस्ट ने एक छोटी समिति गठित की है। इस समिति में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रदीप कोहली, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश जी हवारे शामिल हैं, जिन्होंने 10 साल तक शिरडी संस्थान का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया था।

Published: undefined

गोविंद देव गिरी ने कहा कि हमने इस तीन सदस्यीय समिति को अंतिम रूप दे दिया है, वे अलग-अलग उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेंगे और हमें नाम सौंपेंगे, जिनमें से हम अंतिम चयन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि साथ ही एसआईटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर निर्णय लिया जाएगा। गोविंद देव गिरी ने दोहराया कि 'चोरी, चोरी होती है' और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined