हालात

मत भूलें कि इंदिरा और राजीव शहीद हैं: तृणमूल कांग्रेस

बीजेपी द्वारा विपक्ष पर हमले के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को निशाना बनाने पर तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी ने कहा है कि यह नहीं भूलना चाहिए कि इंदिरा और राजीव शहीद हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया तृणमूल कांग्रेस के सांसद दीनेश त्रिवेदी

तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी शहीद हैं और दोनों की आलोचना करते समय इस बात को ध्यान में रखा जाना चाहिए। लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेने के दौरान त्रिवेदी ने कहा कि राजनेता भले ही वैचारिक स्तर पर दोनों के साथ सहमत ना हों, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने देश के लिए जान दी।

दीनेश त्रिवेदी ने कहा कि आलोचना करने वाले शख्स को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि हम शहीदों के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम यह कैसे भूल सकते हैं कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान किया..इंदिरा गांधी ने देश के लिए जीवन कुर्बान किया।" उन्होंने कहा, "हम में मतभेद हो सकते हैं, हम आपातकाल से असहमत हो सकते हैं। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम देश के लिए शहीद होने वाले के बारे में बात कर रहे हैं।"

तृणमूल सांसद त्रिवेदी की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर वंशवाद की राजनीति करने, भ्रष्टाचार, लापरवाह शासन और 'जल्दबाजी में आंध्र प्रदेश का विभाजन' करने का आरोप लगाकर हमला करने के एक दिन बाद आई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आईफोन के पार्ट्स बनाने वाली टाटा की फैक्ट्री में 3 कर्मचारियों दम घुटने से मौत, एप्पल ने शुरू की जांच

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बढ़े सांस-संक्रमण के मरीज, डॉक्टर बोले- रोज 25-40 सिगरेट पीने जितना जहरीला है AQI

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहे सरकारी कर्मचारी, तो अपने आप होंगे सस्पेंड!

  • ,
  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और IED से हमले, 'बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स' ने किए बड़े दावे

  • ,
  • कांग्रेस ने सियांग बांध परियोजना पर रीजीजू की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए, स्थानीय आदि समुदाय की चिंताओं की अनदेखी करने का आरोप