हालात

दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का निधन, ‘नारी शक्ति’ समेत कई पुरस्कारों से थीं सम्मानित

दूरदर्शनकी पत्रकार और मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने ट्वीट कर दी। नीलम शर्मा दूरदर्शन का एक जाना माना चेहरा थीं।   

फोटो: डीडी
फोटो: डीडी 

दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा नहीं रही। आज उनका निधन हो गया। दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। खबरों के मुताबिक, वे काफी दिनों से बीमार थीं। बताया जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित थीं। बता दें कि नीलम शर्मा दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। उन्होंने साल 1995 में दूरदर्शन के साथ करियर की शुरुआत की थी।

Published: undefined

खबरों के मुताबिक, नीलम शर्मा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। आज दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने वेंटिलेटर पर अंतिम सांस ली। 50 वर्षीय नीलम शर्मा का पार्थिव शरीर नोएडा स्थित उनके आवास पर रखा गया है और आज शाम 6 बजे उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

Published: undefined

नीलम शर्मा की सफर की बात करे तो उन्होंने ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों को सफल बनाया है। पत्रकारिता जगत बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें कई सम्मानों से नवाजा गया था। इसी साल मार्च में उन्हें नारी शक्ति सम्मान दिया गया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined