हालात

दिल्ली-NCR मे ठंड और कोहरे का डबल अटैक! उत्तर भारत में शीतलहर का थर्ड डिग्री टॉर्चर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी राजधानी दिल्ली में ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों इन राज्यों में तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता लगभग शून्य रही। दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। या उसके आस पास है। दिल्ली के आयानगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कई राज्यों में कोल्ड डे जैसी स्थिति है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है।

Published: undefined

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी राजधानी में ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों इन राज्यों में तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब से बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में जबरदस्त हिमपात का अनुमान है।

Published: undefined

दिल्ली-NCR में घना कोहरा

दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी है। दिन प्रति दिन दिल्ली में ठंड बढ़ती ही जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा बहुत अधिक घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined