हालात

दिल्ली के शास्त्री पार्क में DTC की इलेक्ट्रिक बस में लगी भीषण आग, चालक पर नशे में होने का आरोप

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बस चालक के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि चालक शाम करीब छह बजे बस लेकर इलाके में पहुंचा था, जहां बस सड़क के ब्रेकर में फंस गई।

दिल्ली के शास्त्री पार्क में डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस में लगी भीषण आग, लोगों ने चालक पर नशे में होने का लगाया आरोप
दिल्ली के शास्त्री पार्क में डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस में लगी भीषण आग, लोगों ने चालक पर नशे में होने का लगाया आरोप फोटो: IANS

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में देर रात डीटीसी की एक इलेक्ट्रिक बस में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, दमकलकर्मियों के पहुंचने तक बस काफी हद तक जल चुकी थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक के शराब के नशे में होने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

सड़क के ब्रेकर में फंस गई थी बस 

जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को बुधवार रात शास्त्री पार्क इलाके में एक डीटीसी इलेक्ट्रिक बस में आग लगने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि बस एक सड़क के ब्रेकर में फंस गई थी। इसी दौरान उसमें आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

बस चालक के नशे में होने के आरोप

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बस चालक के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि चालक शाम करीब छह बजे बस लेकर इलाके में पहुंचा था, जहां बस सड़क के ब्रेकर में फंस गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की और बस को बाहर निकलवाया। हालांकि, आरोप है कि चालक ने दोबारा बस को उसी ब्रेकर में फंसा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक शराब के नशे में था और उसने मदद करने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक करीब एक से दो घंटे तक बस को ब्रेकर से निकालने की कोशिश करता रहा। इस दौरान वह लगातार बस का स्टीयरिंग घुमाता रहा। इसी बीच अचानक बस में आग लग गई। हालांकि, बस में आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग किन परिस्थितियों में लगी और इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बुरा हाल, नोएडा-गाजियाबाद में 5वीं क्लास तक हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई

  • ,
  • आम जनता पर महंगाई का डबल अटैक! मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें अब नई दरें

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

  • ,
  • असम के बाद अब कानपुर में बेपटरी हुई ट्रेन, स्टेशन से निकलते ही उतरे चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे, यात्री बेहाल