हालात

यूपी के रायबरेली में कोहरे का कहर, चाय दुकान में घुसा डंपर, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

रायबरेली पुलिस ने बताया कि हादसा बांदा-बहराइच रोड पर उस समय हुआ जब घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते एक डंपर सड़क किनारे टी प्वाइंट से जा टकराया। डंपर की चपेट में आने से दुकान में बैठे दस लोगों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

फोटोः ANI
फोटोः ANI 

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज इलाके में बुधवार को घने कोहरे की वजह से एक तेज रफ्तार डंपर चाय की दुकान में घुस गया। इस हादसे में वहां मौजूद छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची रायबरेली की डीएम माला श्रीवास्तव ने बताया कि हमें सुबह 7:45 बजे सूचना मिली कि एक डंपर ने एक गुमटी (दुकान) में टक्कर मार दी है। उस समय गुमटी पर कुछ लोग चाय पीने के लिए आए थे। हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हो गई है और 4 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

रायबरेली पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसा बांदा-बहराइच रोड पर उस समय हुआ जब घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते एक डंपर सड़क किनारे टी प्वाइंट से जा टकराया। डंपर की चपेट में आने से दुकान में बैठे दस लोगों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतकों की पहचान लल्लई, लल्लू, रवींद्र, वृंदावन, शिव मोहन और एक अन्य के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, इस घटना में अशोक बाजपेयी, राम प्रकाश तिवारी, दीपेंद्र लोधी और श्रवण लोधी को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा