
दिल्ली-एनसीआर समते पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शाम पांच बजे के करीब पूरे उत्तर भारत सहित अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कई इलाकों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिन्दुकुश में बताया जा रहा है और इसकी तीव्रता 6.8 बताई जा रही है। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई है। फिलहाल कहीं से जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Published: 20 Dec 2019, 5:45 PM IST
भारत में राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों सहित कश्मीर और पंजाब के कई इलाकों में भूकंप के ये झटके महसूस किए गए। इस दौरान कई शहरों में करीब 20 सेकंड से ज्यादा देर तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
Published: 20 Dec 2019, 5:45 PM IST
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के काबुल के उत्तर पूर्व में स्थित हिंदुकुश में होने के कारण पाकिस्तान में भी इसके तेज झटके महसूस किए गए। वहीं भारत के जम्मू और कश्मीर में भी लगभग 20 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
Published: 20 Dec 2019, 5:45 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 20 Dec 2019, 5:45 PM IST