दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूंकप के झटके, हरियाणा के झज्जर के पास था केंद्र
देर रात सोने के समय भूकंप आने से लोगों में डर और खौफ का माहौल हो गया। भूकंप से घबराकर दिल्ली के कई इलाकों में लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, अब तक मिली जानकारी के अनुसार कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
By नवजीवन डेस्क
फोटोः सोशल मीडिया
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। खबरों के मुताबिक भूंकप की तीव्रता 3.7 थी और इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर से 10 किमी उत्तर में स्थित था। फिलहाल भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मौसम विज्ञाान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 आंकी गई। भूकंप की आईएसटी 22:36:54 रही। इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था। इसका अक्षांश: 28.70 था और इसके प्रभाव क्षेत्र की लंबाई 76.65 और गहराई 5 किलोमीटर मापी गई।
देर रात सोने के समय भूकंप आने से लोगों में डर और खौफ का माहौल हो गया। हालांकि, बहुत सारे लोगों को भूकंप के झटके महसूस भी नहीं हुए। फिलहाल अब तक मिली जानकारी के अनुसार कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, भूकंप के झटकों से घबराकर दिल्ली के कई इलाकों में लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए