हालात

छापेमारी को लेकर चुनाव आयोग और वित्त मंत्रालय आमने-सामने, आयोग ने कहा- रेड से पहले हमें बताए एजेंसियां

चुनाव आयोग ने आयकर विभाग और कई जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही छापेमारी पर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने कहा कि किसी भी तरह की तलाशी और छापेमारी के दौरान पहले स्थानीय चुनाव अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया जाएगा, जिसके बाद ही आयकर विभाग किसी भी मामले में कोई कदम उठाएगी। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग और वित्त मंत्रालय आमने-सामने है। चुनाव आयोग ने वित्तीय जांच एजेंसियों (आयकर विभाग) को कहा है कि किसी भी छापेमारी से पहले आयोग को भी सूचित करें। साथ ही आयोग ने चेताया है कि एजेंसियों की कार्रवाई बिना किसी भेदभाव, निष्पक्ष और आचार संहिता के नियमों के अनुरूप ही होनी चाहिए।

इतना ही नहीं आयोग ने यह भी कहा कि यदि इस बात की पक्की जानकारी हो कि अवैध धन का इस्तेमाल चुनाव में हो रहा है तो इसकी जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी को भी दी जाए। यह व्यवस्था तब तक जारी रहे जब तक आदर्श आचार संहिता लागू है। वहीं चुनाव आयोग ने मंगलवार को राजस्व विभाग के तहत आने वाली सभी जांच एजेंसियों को निर्देश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया को दूषित करने के लिए कालेधन और अन्य अवैध तरीकों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

वहीं दूसरी ओर राजस्व विभाग ने चुनाव आयोग को जवाब भेजा है। जवाब से ऐसा लग रहा है कि राजस्व विभाग को चुनाव आयोग की सलाह पसंद नहीं आई है। राजस्व विभाग ने कहा कि उसे तटस्थ, पक्षपात रहित और भेदभाव रहित शब्दों अर्थ पहले से पता है और इन्हें ध्यान में रखकर ही कार्रवाई की जाती है। जब भी कोई सूचना मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाती है।

वहीं इस पूरे मामले में सीबीडीटी चेयरमैन पीसी मोदी और राजस्व सचिव एबी पांडे को मुख्य चुनाव आयुक्त ने छापों पर जवाबदेही तय करने को कहा है। बता दें कि इससे पहले भी रविवार को आयोग ने बाकायदा एडवाइजरी जारी कर इन एजेंसियों को निष्पक्ष कार्रवाई करने की हिदायत दी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने ज्ञानेश कुमार को ‘अंपायर’ बनाकर चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' कराई: राहुल गांधी

  • ,
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

  • ,
  • कर्नाटकः शिवकुमार ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की

  • ,
  • यादों में देव आनंदः एक्टिंग की 'बाजी' से बने हिंदी सिनेमा के 'गाइड', स्टारडम ऐसा कि आज भी दिवाने हैं लाखों फैंस

  • ,
  • गंभीर आरोपों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए कई अहम फैसले