हालात

चुनाव आयोग ने चलाया चाबुक, वोटरों को भड़काने-धमकाने पर योगी-आजम-माया-मेनका के बोलने पर लगाई पाबंदी

चुनाव आयोग ने आखिरकार चाबुक चलाया और नेताओं की बदजुबानी और वोटरों को धमकारने-भड़काने के आरोप में चार नेताओं के प्रचार करने पर रोक लगा दी। इनमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीएसपी सुप्रीमो मायावती, एसपी नेता आजम खान और बीजेपी की मेनका गांधी शामिल हैं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

चुनाव आयोग ने रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता आजम खान और सुल्तानपुर से बीजेपी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर भी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्रचार ना करने की पाबंदी लगा दी है। आजम खान पर बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग ने 72 घंटे तक प्रचार न करने की पाबंदी लगाई है। जबकि मेनका गांधी पर भी सुल्तानपुर में मुसलमानों से वोट नहीं देने पर काम नहीं करने की बात पर चुनाव आयोग ने 48 घंटे तक प्रचार नहीं करने की पाबंदी लगाई है। इन दोनों नेताओं पर यह पाबंदी मंगलवार सुबह 10 बजे से लागू होगी।

Published: 15 Apr 2019, 11:18 PM IST

गौरतलब है कि मेनका गांधी ने सुल्तानपुर में एक रैली के दौरान मुस्लिम मतदाताओं से कहा था कि अगर उन्हें कम वोट मिले तो इसका असर होने वाले काम पर पड़ेगा। इसी तरह आजम खान ने रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इन दोनों के बयानों पर खूब हंगामा मचा था।

Published: 15 Apr 2019, 11:18 PM IST

इससे पहले सोमवार को दिन में चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ और बीेएसपी सुप्रीमो मायावती पर भी प्रचार करने की पाबंदी लगाई थी। योगी के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे और मायावती के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगी है। यह पाबंदी भी मंगलवार सुबह से लागू होगी।

Published: 15 Apr 2019, 11:18 PM IST

ध्यान रहे कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी सभा में कहा था कि ‘अगर आप (विपक्ष) को अली पर भरोसा है, तो हमें बजरंगबली पर भरोसा है।' इस पर चुनाव आयोग ने योगी को नोटिस जारी किया था, जिसके जवाब में योगी आदित्यनाथ ने लिखा था कि वे आगे से ध्यान रखेंगे। लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने यह बयान देवबंद में बीएसपी प्रमुख मायावती की मुस्लिम मतदाताओं से अपील के जवाब में दिया था।

वहीं मायावती ने देवबंद में एसपी-बीएसपी गठबंधन की पहली संयुक्त रैली के दौरान मुस्लिम वोटरों से अपील की थी। मायावती ने कहा था कि, “मैं इस चुनाव में मुस्लिम समाज के लोगों को सावधान करना चाहती हूं कि पूरी यूपी में कांग्रेस बीजेपी को टक्कर देने के लायक नहीं है।”

चुनाव आयोग की पाबंदी पर मायावती ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर इस फैसले को असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि आयोग ने किसी के दबाव में यह फैसला लिया है। उन्होंने आयोग के फैसले को आयोग के इतिहास का काला दिन करार दिया।

Published: 15 Apr 2019, 11:18 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 15 Apr 2019, 11:18 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'मैंने नहीं रुकवाया होता भारत-पाक युद्ध तो मारे जाते पाकिस्तानी पीएम', ट्रंप का नया दावा

  • ,
  • जब नेतन्याहू की चौतरफा आलोचना हो रही है, तो मोदी नैतिक कायरता प्रदर्शित करने जा रहे हैं- जयराम रमेश

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल, यहां समझें पूरी कहानी

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी में बदलेगा मिजाज, उत्तराखंड में बारिश, जानिए बिहार और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

  • ,
  • 'उम्मीद है कि मोदी इजराइल दौरे पर गाजा में 'नरसंहार' का जिक्र करेंगे', PM के दौरे को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान