हालात

चुनाव से पहले केरल में भी सक्रिय हुई ED, सीएम विजयन की बेटी वीणा के खिलाफ दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

मामले की जांच पहले से ही एसएफआईओ द्वारा की जा रही है। ईडी के कोच्चि कार्यालय ने मामले में ईसीआईआर दर्ज की है। ईसीआईआर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की तरह ही है।

ED ने केरल में सीएम विजयन की बेटी वीणा के खिलाफ दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
ED ने केरल में सीएम विजयन की बेटी वीणा के खिलाफ दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने केरल में भी सक्रीय हो गई है। ईडी ने बुधवार को केरल के सीएम पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला दर्ज किया है। ईडी ने उनकी आईटी फर्म और कोचीन स्थित खनन फर्म सीएमआरएल से जुड़े मामलों की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, मामले की जांच पहले से ही एसएफआईओ द्वारा की जा रही है। ईडी के कोच्चि कार्यालय ने मामले में ईसीआईआर दर्ज की है। ईसीआईआर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की तरह ही है। जब एसएफआईओ ने अपनी जांच शुरू की तो केएसआईडीसी ने केरल हाईकोर्ट से रोक लगाने की मांग की, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। वीना ने कर्नाटक उच्च न्यायालय से रोक लगाने की मांग की, लेकिन वहां भी कोई राहत नहीं मिली।

यह मुद्दा सबसे पहले पिछले साल कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनदान ने एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर उठाया था, जिसमें बताया गया था कि निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने वीणा की कंपनी-एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया, जबकि आईटी फर्म ने कंपनी को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी।

प्रारंभ में, सीएम विजयन और सीपीएम ने विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह मामले का बचाव किया। लेकिन जब पिछले महीने एसएफआईओ ने जांच शुरू की तो बचाव पक्ष विफल हो गया। एसएफआईओ ने सीएमआरएल और केएसआईडीसी के कार्यालयों का दौरा कर जांच का एक दौर पूरा कर लिया है और इन दोनों फर्मों के अधिकारियों से बयान लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम