
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगी। उससे पहले दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस से बात की। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा, “पूरे देश के अंदर सभी राज्यों की राजधानी में कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह का कार्यक्रम कर रही है। उसी तरीके से हम लोगों ने यह तय किया था कि दिल्ली के अंदर राजघाट पर हम लोग सत्याग्रह करेंगे। जब तक कि सोनिया गांधी से पूछताछ के बाद वापस नहीं जाने दिया जाएगा। तब तक हमरा सत्याग्रह राजघाट पर जारी रहेगा। बहुत ही दुख की बात है कि मोदी सरकार ने राजघाट पर प्रमुख विपक्षी पार्टी को सत्याग्रह करने से मना कर दिया। कल मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पुलिस कमिश्नर से बात की थी, लेकिन राजघाट पर सत्याग्रह की इजाजत नहीं मिली।”
Published: 26 Jul 2022, 11:21 AM IST
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, “5 जून 2011 को जिस बीजेपी ने राजघाट पर बाबा रामदेव के समर्थन में, डांस पार्टी के रूप में, उत्सव के रूप में प्रदर्शन किया था। उसी बीजेपी ने आज कांग्रेस को राजघाट पर सत्याग्रह करने से मना कर दिया। इससे ज्यादा शर्म की बात नहीं हो सकती।"
कांग्रेस नेता ने कहा, "हम लोग यह कहते है कि अगर राजघाट पर सत्याग्रह नहीं हो सकता तो इसका मतलब सीधे-सीधे यह है कि लोकतंत्र की तो हत्या हो गई गांधी जी की तरह। अगर गांधी जी की समाधि पर प्रमुख विपक्षी पार्टी, विपक्षी पार्टी के सभी सांसद एक दिन सत्याग्रह पर भी नहीं बैठ सकते हैं तो फिर लोकतंत्र कहां पर जिंदा रहेगा।"
उन्होंने कहा, "आज हम लोग प्रेस के माध्यम से देश की जनता को यह कहना चाहते हैं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार को यह समझाना चाहते हैं कि लोकतंत्र के दो पहिए होते हैं, एक रूलिंग पार्टी और विपक्ष। अगर एक भी पहिया लोकतंत्र का खिसक गया तो लोकतंत्र की गाड़ी वहीं की वहीं रुक जाएगी। विपक्ष के पहिए को काम करने दें। विपक्ष के पहिए को घूमने दें, सत्याग्रह का अधिकार है। अगर गांधी जी की समाधि पर सत्याग्रह नहीं करने देना इससे खराब स्थिति देश के लोकतंत्र के लिए नहीं हो सकती है।"
Published: 26 Jul 2022, 11:21 AM IST
अजय माकन ने कहा, "आज सबसे बड़ी बात यह है कि आज से लगभग 10 साल पहले ईडी ने खुद इस केस को खत्म कर दिया था। अब वापस इस केस को खोलना का मतलब यह है कि केवल इस केस के जरिए सरकार विपक्षी पार्टी पर दबाव डाल रही ताकि हम किसानों को मुद्दों को न उठा सकें, हम महंगाई के मुद्दे को न उठा सकें, हम बेरोजगारी के मुद्दे को न उठा सकें, देश की सुरक्षा के मुद्दे को न उठा सकें, सिर्फ इसलिए दबाव की एक राजनीति खेली जा रही है। और राजनीतिक द्वेष की भावना से यह काम किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी इसकी भरपूर निंदा करती है।"
Published: 26 Jul 2022, 11:21 AM IST
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "हम लोगों को अपने दफ्तर में आने में दिक्कत हो रही है। हमारी गाड़ियां एक किलोमीटर दूर रोक दी जाती हैं। जब विपक्ष के हेड ऑफिस में लोगों को आने-जाने से रोका जाएगा। विपक्षी पार्टियों को सत्याग्रह करने से रोका जाएगा तो लोकतंत्र कहां पर जिंदा रहेगा?"
अजय माकन ने कहा, "संसद के अंदर हमारे सदस्य इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। वहां पर भी हम लोग चर्चा कर रहे हैं। राजनीतिक द्वेष के भावना से जो यह कार्रवाई की जा रही है, उसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं।
Published: 26 Jul 2022, 11:21 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 26 Jul 2022, 11:21 AM IST