हालात

जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को ED आज कोर्ट में करेगी पेश, धोखाधड़ी के आरोप में हुई है गिरफ्तारी

नरेश गोयल के खिलाफ ईडी का यह केस इस साल मई में दर्ज सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है। 5 मई को सीबीआई अधिकारियों ने गोयल के आवास और उनके दफ्तरों सहित मुंबई में सात स्थानों पर तलाशी ली थी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक, उनके उपर 538 करोड़ रुपये का धोखाधड़ी करने का आरोप है। गिरफ्तारी से पहले उनसे शुक्रवार को ही पूछताछ की गई थी। उन्हें आज अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

नरेश गोयल के खिलाफ ईडी का यह केस इस साल मई में दर्ज सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है। 5 मई को सीबीआई अधिकारियों ने गोयल के आवास और उनके दफ्तरों सहित मुंबई में सात स्थानों पर तलाशी ली थी।

मामला क्या है?

सीबीआई की एफआईआर में कहा गया था कि 23 नवंबर 2022 को केनरा बैंक के अधिकारियों ने जेट एयरवेज के नरेश गोयल, अनीता गोयल, गौरंग आनंद शेट्टी और अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र और विश्वासघात का आरोप लगाया था, जिससे केनरा बैंक को 538.62 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए