हालात

दिल्ली शराब नीति केस में ED की बड़ी कार्रवाई, फार्मा कंपनी के हेड समेत दो गिरफ्तार

दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले में ईडी अब तक कई जगहों पर छापेमारी कर चुका है। इससे पहले सितंबर में ईडी ने इंडोस्पिरिट नाम की एक शराब निर्माण कंपनी के प्रबंध निदेशक समीर महंदरू को गिरफ्तार किया था।

 फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। एनडीटीवी के अनुसार, ईडी ने अरबिंदो फार्मा के प्रबंध निदेशक शरथ रेड्डी समेत दो लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यापारियों में से एक हैदराबाद से और दूसरा तेलंगाना से है।

फिलहाल दोनों आरोपियों से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। रेड्डी बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के स्नातक हैं। वह, दूसरी पीढ़ी के व्यवसायी हैं और प्रमोटर ग्रुप से संबंधित हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन में जनरल मैनेजमेंट और स्पेशियालिटी का तजुरबा है।

दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले में ईडी अब तक कई जगहों पर छापेमारी कर चुका है। इससे पहले सितंबर में ईडी ने इंडोस्पिरिट नाम की एक शराब निर्माण कंपनी के प्रबंध निदेशक समीर महंदरू को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश दिल्ली के एलजी ने की थी। इसके बाद दिल्ली की आबकारी योजना सवालों के घेरे में आ गई। एलजी ने 11 आबकारी अधिकारियों को भी सस्पेंड किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा