हालात

जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! कठुआ में बाढ़ और भूस्खलन 8 लोगों की मौत, मौके पर बचाव अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कठुआ जिले में भारी बारिश के कारण आधा दर्जन से अधिक घर ढह जाने से 8 लोगों की मौत हो गई। यहां कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवदीप सिंह जम्वाल की निगरानी में बनी तहसील के प्रभावित गांवों में बचाव अभियान चल रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए