हालात

केरल के अस्पताल में कोरोना मरीज का हाथ बेड से बांधा, जमीन पर मिली बुजुर्ग, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस सांसद टीएन प्रथपन ने केरल सरकार से सरकारी अस्पताल में 67 वर्षीय महिला कोरोना मरीज के साथ अमानवीय सलूक पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता ने बताया कि बुजुर्ग मरीज को रेलिंग वाला बेड देने की बजाय गिरने से रोकने के लिए बिस्तर से बांध दिया गया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

केरल के त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बुजुर्ग कोरोना मरीज के साथ अमानवीय सलूक का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला मरीज के परिवार ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि महिला बेड के नीचे जमीन पर घायल पड़ी मिली थीं और उनके शरीर से खून भी बह रहा था। परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके हाथ अस्पताल के बेड से बंधे हुए थे। इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आने पर हंगामा खड़ा हो गया है।

कांग्रेस सांसद टीएन प्रथपन ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को पत्र लिखकर 67 वर्षीय कोरोना मरीज के इलाज में कथित खामियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस नेता ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र में कहा है कि बुजुर्ग महिला कोरोना मरीज को 20 अक्टूबर को कोविड प्राथमिक उपचार केंद्र से त्रिसूर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया था, जहां उन्हें एक रेलिंग वाला बेड देने की बजाय गिरने से रोकने के लिए बिस्तर से बांध दिया गया। कांग्रेस सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री से घटना की जांच करने की मांग की है।

हालांकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है। अस्पताल के अधिकारियों ने दावा किया है कि बुजुर्ग महिला के हाथ बांधे नहीं गए थे, बल्कि एक मनोचिकित्सक की सलाह के बाद उसे ऐसे रखा गया था, ताकि वह उसे हाथ में लगी हुई सुईं न निकाल दे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह गिर गईं। अधिकारियों के अनुसार उक्त मरीजज कोके गहरी चोट नहीं आई है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि हमने स्वास्थ्य मंत्री को इस बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी है।

हालांकि, कांग्रेस सांसद टीएन प्रथपन ने त्रिसूर मेडिकल कॉलेज पर आरोप लगाया है कि वर्तमान में वहां कोविड से जुड़े मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के रोगियों के इलाज के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्शदाताओं की सेवाएं नहीं हैं। कांग्रेस नेता के अनुसार बुजुर्ग मरीज के परिवार द्वारा विभिन्न अधिकारियों को शिकायत करने और घटना की तस्वीरें दिखाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं एनडीटीवी के मुताबिक बुजुर्ग महिला के परिवार के छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले थे, जिन्हें लगभग एक ही समय अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?