हालात

नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों का ऐलान आज, EC करेगा प्रेस कांफ्रेंस

नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 12 मार्च, 22 मार्च और 15 मार्च को पूरा हो रहा है। अब इससे पहले इन राज्‍यों में नई सरकार का गठन करना है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

आज चुनाव आयोग नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। खबरों के मुताबिक, दोपहर 2.30 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 12 मार्च, 22 मार्च और 15 मार्च को पूरा हो रहा है। अब इससे पहले इन राज्‍यों में नई सरकार का गठन करना है।

साल 2018 में विधानसभा के नतीजे

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की बात करे तो 2018 बीजेपी को 35, सीपीएम को 16 और आईपीएफटी को 8 सीटें मिली थी। नागालैंड विधानसभा चुनाव की बात के तो 2018 एनडीपीपी को 42, बीजेपी को 12, एनपीएफ को 4 और अन्य को 2 सीटें मिली थी। मेघालय विधानसभा की बात करे तो साल 2018 में कांग्रेस को 21, एनपीपी को 19, बीजेपी को 2, यूडीपी को 6 और अन्य को 11 सीटें मिली थी।

इस साल नौ राज्यों में होने हैं चुनाव 

इस साल नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान, तेलंगाना शामिल है। इसके ठीक बाद अगले साल यानी 2024 की शुरुआत में लोकसभा चुनाव होना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Jan 2023, 10:29 AM IST

  • बिहार: पटना में छात्रों का भारी हंगामा, दारोगा और BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर निकाला मार्च, कई हिरासत में

  • ,
  • स्वतंत्र भारद्वाज को मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत, वीडियो में 'खोपड़ी खोलने' का दावा करने के बाद हुआ था गिरफ्तार

  • ,
  • सिनेजीवन: सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता और अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चेक बाउंस मामला, राजपाल यादव को SC से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

  • ,
  • केरल चुनाव में हार पर CPM की बैठक में विजयन की कार्यशैली पर उठे सवाल, राज्य नेतृत्व पर भी लगे गंभीर आरोप