हालात

चुनाव की चिंता या कुछ और! BJP ने धार्मिक मुद्दों पर बयानबाजी पर की सख्ती, नड्डा ने सांसदों को दिए सख्त निर्देश

आज पार्टी के सभी सांसदों के साथ ऑनलाइन बैठक में ऐसी बयानबाजी पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए जेपी नड्डा ने स्पष्ट शब्दों में सांसदों को यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दों पर अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रवक्ता ही बयान देंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

धार्मिक और विवादास्पद मुद्दों पर पार्टी सांसदों और नेताओं की बयानबाजी अब बीजेपी को परेशान करने लगी है। अब चुनाव की चिंता कहें या छवि सुधारने की कोशिश, इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी सांसदों को सख्त निर्देश दिया है। सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा ने आज पार्टी के सभी सांसदों के साथ ऑनलाइन बैठक में इस तरह की बयानबाजी पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट शब्दों में पार्टी सांसदों को यह निर्देश दिया कि वे धार्मिक और विवादास्पद मुद्दों पर बयान न दें।

उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दों पर अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रवक्ता ही बयान देंगे। जेपी नड्डा ने इस ऑनलाइन बैठक में हाल ही में सुर्खियों में आए बागेश्वर धाम का जिक्र करते हुए कहा कि जिन सांसदों की आस्था बागेश्वर धाम में है, वे वहां जाएं लेकिन इस पर बेवजह बयानबाजी न करें।

जेपी नड्डा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सनातन धर्म से जुड़े मामले हों या धर्म से जुड़े धार्मिक मामले, यह जिनका विषय है उन्हीं को इस पर बोलना चाहिए। राजनीतिक लोगों का इन विषयों पर बोलने का क्या मतलब है, उन्हें इस पर बयान नहीं देना चाहिए और न ही इस तरह के मामलों में पड़ना चाहिए। बीजेपी अध्यक्ष के सांसदों को दिए गए इस निर्देश को पार्टी के अन्य बयानवीर नेताओं के लिए भी एक चेतावनी के रूप में माना जा रहा है।

पार्टी सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र को दोहराते हुए सांसदों को फिर से यह याद दिलाया कि पार्टी और सरकार का मंत्र- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है और सभी को इसी अनुरूप काम करना चाहिए। बताया जा रहा है कि बैठक में नड्डा ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए स्थानीय स्तर पर संगठन के साथ मिलकर बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही उन्होंने सभी सांसदों को भारत सरकार के बजट की खूबियों और राष्ट्रपति के अभिभाषण में शामिल उपलब्धियों को जनता तक प्रेस कांफ्रेंस या अन्य जन संवाद कार्यक्रमों के जरिए पहुंचाने को भी कहा। बैठक में सांसद खेल स्पर्धा सहित पार्टी द्वारा दिए गए अन्य कार्यक्रमों को भी समय से पूरा करने की हिदायत सांसदों को दी गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त