
भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, 10 राज्यों की राज्यसभा की कुल 37 सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। ये सीटें अप्रैल 2026 में मौजूदा सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के कारण खाली हो रही हैं।
Published: undefined
245 सदस्यों वाले राज्यसभा में से 233 सदस्य निर्वाचित होते हैं और यह चुनाव छह साल के नियमित चक्र के तहत कराया जा रहा है। आयोग पहले ही संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के निर्देश भेज चुका है।
Published: undefined
नोटिफिकेशन जारी होगा: 26 फरवरी 2026
नामांकन की अंतिम तारीख: 5 मार्च 2026
नामांकन की जांच: 6 मार्च 2026
नाम वापसी की अंतिम तारीख: 9 मार्च 2026
मतदान: 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
मतगणना: 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे से
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तारीख: 20 मार्च 2026
राज्यसभा चुनाव अप्रत्यक्ष होते हैं और इनमें राज्य विधानसभाओं के सदस्य मतदान करते हैं। ऐसे में परिणाम राज्यों में विधायकों की संख्या और दलों की मौजूदा ताकत पर निर्भर करेंगे।
Published: undefined
इन चुनावों में 10 राज्यों की 37 सीटों पर मुकाबला होगा। सीटों का राज्यवार विवरण इस प्रकार है:
महाराष्ट्र: 7 सीटें
ओडिशा: 4 सीटें
तमिलनाडु: 6 सीटें
पश्चिम बंगाल: 5 सीटें
असम: 3 सीटें
बिहार: 5 सीटें
छत्तीसगढ़: 2 सीटें
हिमाचल: 1
तेलंगाना: 2
हरियाणा: 2
Published: undefined
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7 सीटों के लिए चुनाव होगा। 288 सदस्यीय विधानसभा वाले इस राज्य में एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 37 विधायकों के वोट जरूरी होते हैं, जिससे यहां मुकाबला बेहद रोचक होने की संभावना है। इन सीटों में दिग्गज नेता शरद पवार की सीट भी शामिल हो सकती है, और उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined