
बिहार की राजधानी पटना में इस बार मुख्यमंत्री आवास के बेहद पास से शराब की खाली बोतलें मिली हैं। राज्य के अति सुरक्षित माने जाने वाले इलाके से एक बार फिर शराब की खाली बोतलें मिलने से राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है और राज्य में शराब की बिक्री तथा सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
Published: undefined
अधिकारियों के अनुसार, शराब की खाली बोतलें एक बैग में पेड़ के नीचे मिलीं। यह स्थान ऐसे इलाके में है जहां कई मंत्रियों और शीर्ष नौकरशाहों के सरकारी आवास स्थित हैं। मुख्यमंत्री आवास भी इसी स्थान के निकट है, जहां से ये खाली बोतलें बरामद की गई हैं। ऐसे में इतने सुरक्षित क्षेत्र में शराब की खाली बोतलें मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
Published: undefined
पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने कहा, ‘‘हां, उच्च सुरक्षा क्षेत्र में स्थित एक स्थान से शराब की कुछ खाली बोतलें बरामद की गई हैं। जांचकर्ताओं ने मौके से खाली बोतलें जब्त कर ली हैं और उनका विश्लेषण किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।’’
Published: undefined
गौरतलब है कि अभी हाल ही में राजधानी पटना में सचिवालय परिसर के भीतर एक कूड़ेदान से भी शराब की दो खाली बोतलें मिली थीं, जिसके बाद हलचल मच गई थी। वहीं पिछले महीने पूर्वी चंपारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी। इन घटनाओं को लेकर सत्ता पक्ष जहां लीपापोती की कोशिश में जुटा है, वहीं विपक्ष सरकार के सुशासन के दावों पर सवाल उठा रहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined